WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। इस शो में फैंस को नया नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन मिला। मेन इवेंट में शानदार मैच फैंस ने देखा। अच्छा शो होने के बाद भी WWE को इस शो से नुकसान हुआ। इस हफ्ते NXT के शो को 636,000 व्यूअर्स ने देखा। जबकि पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 665,000 था। समोआ जो (Samoa Joe) ने जब वापसी की थी तब व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिला। पिछले दो हफ्ते से NXT की व्यूअरशिप में काफी गिरावट देखने को मिली।ये भी पढ़ें:WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान.@shirai_io & @ZoeyStarkWWE set their sights on the NXT Women's Tag Team Titles, a NEW NXT North American Champion is crowned and more in this week's #WWENXT Top 10! pic.twitter.com/mmrVbTmbRH— WWE NXT (@WWENXT) June 30, 2021WWE को हुआ जबरदस्त नुकसानपिछला महीना WWE के लिए बहुत खराब रहा। तीनों ब्रांड्स की व्यूअरशिप में काफी गिरावट देखने को मिली और कंपनी को नुकसान भी हुआ। Raw का हाल पिछले एक साल से खराब चल रहा है। ब्लू ब्रांड का हाल भी पिछले महीने काफी खराब रहा। NXT के पिछले दो एपिसोड ने भी काफी निराश किया।ये भी पढ़ें: WWE Thunderdome में हुए सभी पीपीवी और इनमें मिले नए चैंपियंस की पूरी लिस्ट: Roman Reigns कब बने थे चैंपियन?NXT के एपिसोड में इस हफ्ते जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। शुरूआत से अंत तक कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। समोआ जो भी इस शो में नजर आए। मेन इवेंट मैच में नया चैंपियन फैंस को देखने को मिला। एडम कोल और NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।ये भी पढ़ें: WWE में छाई गम की लहर, सैथ रॉलिंस-बैकी लिंच ने की शादी, रोमन रेंस को लेकर दिग्गज ने जताई चिंताWWE को अपने तीनों ब्रांड के लिए कुछ नया सोचना पड़ेगा। आने वाले समय में बहुत बड़ा नुकसान कंपनी को हो सकता है। कुछ शो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन इसका फायदा नहीं मिलता। कई बार शो में एक ही चीज को बार-बार दोहराया जाता है। फैंस इस वजह से भी शो को देखना पसंद नहीं करते हैं।The most 🔥🔥🔥 single from Hit Row just dropped on #WWENXT and it's called:#AndNew #WWENXT North American Champion @swerveconfident! pic.twitter.com/r7XMqnTyYi— WWE NXT (@WWENXT) June 30, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।