न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज के बीच न्यूजीलैंड के लिमिटेड ओवर्स के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। दरअसल, न्यूजीलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है।लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के बीच साझा की है। इस तेज गेंदबाज ने अपनी शादी के 1 हफ्ते बाद इसकी तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह और उनकी पतनी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लॉकी अपनी पत्नी के साथ खुशी से झूमते हुए भी दिख रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस लॉकी को कमेंट्स के जरिए उनके जिदंगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postलॉकी ने जिस महिला से शादी की है वह उनके साथ लंबे समय से रिलेशन में थी। उनकी पत्नी का नाम एमा कोमोकी है। एमा और लॉकी ने पिछले साल ही सगाई की थी। अब इस साल 2 फरवरी को दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लॉकी की पत्नी एमा पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह मूल रूप से ब्रिटिश नागरिक हैं पर पिछले 5 सालों से वह न्यूजीलैंड में रह रही हैं।आपको बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी तेज रफ्तार गेंदों के लिए उन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है। लॉकी ने अपने करियर में कीवी टीम के लिए 65 वनडे खेलते हुए 99 विकेट झटके हैं। वहीं टी20 में वह न्यूजीलैंड का 36 मैच में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 49 विकेट अपने नाम किए हैं।