Anushka Sharma Return Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली काफी समय से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा लंदन में हैं। वहीं विश्व कप 2024 के बाद विराट भी लंदन चले गए थे। खबरें सामने आईं थी कि विराट और अनुष्का लंदन में हमेशा- हमेशा के लिए शिफ्ट हो जाएंगे। इन खबरों के बाद फैंस के बीच काफी हलचल भी हुई थी।फैंस काफी समय से विराट और अनुष्का का भारत आने का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि अनुष्का शर्मा महीनों बाद लंदन से भारत वापस लौट आई हैं। जी हां, अनुष्का को आज सुबह ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी एक्टिव हो गए और उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट हुईं अनुष्का शर्माविराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज सुबह ही मुंबई आई हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर उनके साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नजर नहीं आए। बड़ी बात ये है कि विराट भी उनके साथ नहीं दिखे। उन्हें अकेले ही देखा गया और यह देखकर सभी चौंक गए। वैसे एक्ट्रेस को लंबे समय के बाद मुंबई में देखकर फैंस काफी खुश हैं, अनुष्का ने भी पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। अनुष्का ऑल ब्लैक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। अपने ब्लैक आउटफिट के साथ अनुष्का ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए खास अंदाज में दिखीं। View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली को लाइमलाइट से दूर रहना पसंदआपको बता दें कि अनुष्का ने 2011 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। साल 2024 में इस कपल ने दुनिया में बेटे अकाय का स्वागत किया। विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। साथ ही साथ वो अपने बच्चों को मीडिया के सामने लाना पसंद नहीं करते हैं। विराट कहते हैं कि उन्हें आम इंसान की तरह जीवन जीना अच्छा लगता है। शायद उनके लंदन शिप्ट होने की एक वजह ये भी है।